विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोच-विचार के बाद होगी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी कैंपों पर कार्रवाई: रिजीजू

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2016 03:17 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 20 Sep 2016 04:15 PM (GMT+05:30)

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजीजू ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी कैंपों पर कार्रवायी काफी सोच विचार के बाद ही किया जाएगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई का फैसला सभी महत्वपूर्ण चीजों को देखने के बाद किया जाएगा। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजीजू ने संवाददाताओं से कहा, “गहन विचार-विमर्श के बाद ही किसी तरह की कोई कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ घोषणा कर देने भर से कार्रवायी नहीं होगी।”

गृह राज्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में यह बात तब कही जब उनसे यह पूछा गया कि क्या सरकार पाकिस्तान स्थित आतंकवादी कैंपों पर हमले की योजना बना रही है। रविवार को कश्मीर के उड़ी में आर्मी बटालियन पर हुए हथियारों से लैस आतंकवादियों के हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि इस हमले को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया है।

पढ़ें- उड़ी हमले पर बोले रिजीजू, हमले में पाक का हाथ, हमें जो करना है वो करेंगे

कई रिपोर्टों से यह बात जाहिर होती है कि सरकार अब इस बात पर विचार कर रही है कि कैसे पाकिस्तान से चलाए जा रहे आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई की जाए। रिजीजू ने कहा, “यह एक बेहद गंभीर मुद्दा है और हमलोगों को किसी तरह के वाकयुद्द में शामिल नहीं होना चाहिए। कई लोगों की जानें चली गई है और लोगों की भावनाएं आहत हुई है। ऐसे मामलों को इस तरह से नहीं हैंडल किया जाना चाहिए।”

पढ़ें- किरन रिजिजू ने उड़ी हमले को लेकर खारिज किया पाक की बेगुनाही का दावा