विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: यात्रा के दौरान खराब हुआ एयर कंडीशनर, लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Mon, 03 Jul 2017 10:22 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jul 2017 10:46 AM (IST)

हालांकि राहत की बात ये रही कि फ्लाइट एआई -880 जिसमें 168 यात्री थे, नई दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की।

VIDEO: यात्रा के दौरान खराब हुआ एयर कंडीशनर, लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ
VIDEO: यात्रा के दौरान खराब हुआ एयर कंडीशनर, लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ

नई दिल्ली, एएनआई। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-880 की एयर कंडीशनिंगस प्रणाली (एसी) रविवार को खराब हो गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यात्रियों को सांस लेने के लिए हांफते हुए और पुस्तिका या पत्रिकाओं के साथ फैनिंग करते देखा जा सकता है। कुछ यात्रियों ने इस दौरान ऑक्सीजन मास्क भी लगाया, लेकिन ये भी कथित तौर पर काम नहीं कर रहे थे। हालांकि राहत की बात ये रही कि फ्लाइट एआई -880 जिसमें 168 यात्री थे, दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की।

यात्रियों का कहना है कि उन्होंने फ्लाइट केबिन चालक दल से एयर कंडीशनर के खराब होने की शिकायत की और उन्हें आश्वासन दिया कि कुछ समय बाद एसी ठीक हो जाएगा, लेकिन मामला हल नहीं हुआ।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों ने उड़ान में एयर कंडीशनिंग सिस्टम के खराब होने की शिकायत की और विरोध किया। 

प्रवक्ता ने कहा फ्लाइट ने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे से शाम 6 बजे उड़ान भरी और दिल्ली हवाई अड्डे पर समय पर लैंडिंग की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया ने कहा कि यह एक तकनीकी मामला है और जांच शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: J&K: सेना ने मार गिराए दो आतंकी, तीसरे की तलाशी अभियान जारी

यह भी पढ़ें: 1962 के बाद पहली बार चीन से इतना लंबा गतिरोध, भारत ने सीमा पर बढ़ाई सेना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।