विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा की पहली सूची जारी, नागपुर से लड़ेंगे गडकरी

By Edited By:
Published: Thu, 27 Feb 2014 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2014 10:00 AM (IST)

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक भाजपा के पूर्व ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आठ राज्यों पर चर्चा हुई जबकि सूची में शामिल उत्तराखंड पर विचार नहीं हो सका। अब 8 मार्च को समिति की फिर से बैठक होगी जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों पर चर्चा हो सकती है।

महाराष्ट्रके बीड से गोपीनाथ मुंडे और हिमाचल के कांगड़ा से शांता कुमार को टिकट दिया गया है। पश्चिम बंगाल में बारासात सीट से पार्टी के लिए विख्यात जादूगर पीसी सरकार अपना भाग्य आजमाएंगे। गुरुवार को भाजपा ने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की 17-17, ओडि़शा की छह, जम्मू कश्मीर की पांच, हिमाचल प्रदेश की तीन, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर तथा गोवा की दो-दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। जम्मू-कश्मीर में पार्टी ने दो मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं जबकि पश्चिम बंगाल की हावड़ा सीट से फिल्म अभिनेता जार्ज बेकर दावा ठोकेंगे। भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और मुरली मनोहर जोशी आदि नेता मौजूद थे। कुल उम्मीदवारों में छह अनुसूचित जाति, छह अनुसूचित जनजाति, चार अल्पसंख्यक और दो महिलाएं शामिल हैं।

शहरीकरण को अवसर समझें, संकट नहीं: मोदी