विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप ने कर दी मोदी के अच्छे दिनों की शोकसभा

By manoj yadavEdited By:
Published: Tue, 26 May 2015 08:05 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 27 May 2015 08:47 AM (GMT+05:30)

आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार के अच्छे दिनों का भोग डाला और अंतिम अरदास कर वादाखिलाफी का विरोध जताया। मंगलवार को रैली मैदान में प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर के नेतृत्व में शोकसभा दो घंटे चली। छोटेपुर ने कहा कि किसानों

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार के अच्छे दिनों का भोग डाला और अंतिम अरदास कर वादाखिलाफी का विरोध जताया। मंगलवार को रैली मैदान में प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर के नेतृत्व में शोकसभा दो घंटे चली। छोटेपुर ने कहा कि किसानों के अच्छे दिन समाप्त हो गए हैं।

बेमौसमी बारिश से फसल खराब होने पर न तो मोदी और न ही मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किसानों को मुआवजा दिया। मोदी सरकार सिर्फ उद्योगपतियों को खुश करने में लगी है। 108 दवाओं की कीमत में वृद्धि, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बावजूद पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाना, रेल किराया बढ़ाना, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट में हलफनामा दायर करना आदि आम जनता विरोधी फैसले हैं। कार्यक्रम में आप के किसी भी सांसद ने भाग नहीं लिया। इससे पार्टी में गुटबंदी की आशंका जताई जा रही है।

पढ़ेंः किसानों तक अपनी बात पहुंचाने का एक प्रयास है 'किसान चैनल'

पढ़ेंः एक साल की मोदी सरकार, जागरण पोल में हुई पास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।