विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संघ के लिए 'आप' पानी का बुलबुला

By Edited By:
Published: Mon, 06 Jan 2014 12:34 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2014 12:35 AM (IST)

दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लंबी रेस का घोड़ा नहीं मानता। संघ का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वृंदावन, जागरण संवाददाता। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लंबी रेस का घोड़ा नहीं मानता। संघ का मानना है कि यह पानी का बुलबुला है, जो जल्द फूट जाएगा। संघ ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए रणनीति तैयार की। इसके लिए दलितों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

यहां शुरू संघ चालक वर्ग की बैठक में भाजपा को सत्ता पर काबिज कराने के लिए संघ कीं भूमिका पर चर्चा हुई। इस दौरान आप का मामला उठा तो वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी सियासत की दुनिया में महज पानी का बुलबुला है। इससे घबराने की नहीं, सजग रहने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की सादगी हवा होने लगी है।

आम चुनाव के लिए संघ हुआ सक्रिय

वर्ग में इस बात पर जोर था कि क्षेत्रीय दलों के दलित वोटर भाजपा के पाले में लाए जाएं। वर्ग में दिल्ली और मेरठ से आए पदाधिकारियों ने इसके लिए डा. अंबेडकर के संदेश का प्रचार करने पर जोर दिया। संघ पदाधिकारियों का मानना है कि जब तक लोग जातिवाद से उठकर नहीं सोचेंगे, तब तक भाजपा का भला होने वाला नहीं। आरएसएस के प्रचारक और केशवधाम के व्यवस्थापक पद्मजी ने बताया कि वर्ग में नगर, ब्लॉक, जिला स्तरीय करीब 100 पदाधिकारियों ने भाग लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर