विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दहेज के लिए घर से निकाला तो धरने पर बैठी विवाहिता

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 09 Apr 2015 09:43 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 09 Apr 2015 10:25 AM (GMT+05:30)

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दहेज उत्पीडन का मामला सामने आया है। यहां क्रासिंग रिपब्लिक में एक महिला को उसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दहेज उत्पीडन का मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए घर से बाहर निकाल दिया है। जिसके बाद महिला अपने मायके वालों के साथ ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई है।

दरअसल मामला गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिब्लिक का है, जहां दहेज के दानवों ने एक महिला को घर से बाहर निकाल दिया। महिला का नाम शैला बताया जा रहा है। वह बीती रात से ही अपने ससुराल के सामने धरने पर बैठी है। उसके साथ उसके मां-बाप, नाना, नानी व मौसी भी शामिल हैं। सभी लोग बुधवार रात 11.30 बजे से फ्लैट के दरवाजे पर धरने पर बैठे हैं।

पीड़ित महिला शैला ने इस मामले में पुलिस पर भी लापरवाई व कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। शैला का कहना है कि उसके पति के खिलाफ धारा 498अ/3/4_/323/504/506/354/377 में है वारंट। बावजूद इसके क्राइम ब्रांच ने अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की है। इनकी मांग है कि जब कि गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक ये लोग धरने से नहीं उठेंगे।

ये भी पढ़ेंः शादीशुदा ने मुस्लिम धर्म कबूल कर रचाया निकाह

ये भी पढ़ेंः कानपुर में दहेज हत्या, ससुराल के लोग फरार