विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई 7 लोगों की मौत, 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Wed, 08 Feb 2017 03:43 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2017 04:15 PM (IST)

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी पीड़ितों मुंबई के रहने वाले थे। ये घटना करीब 7 बजकर 40 मिनट पर हुई।

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई 7 लोगों की मौत, 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई 7 लोगों की मौत, 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

मुंबई,(पीटीआई)। बुधवार सुबह महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिस कारण सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी पीड़ित मुंबई के रहने वाले थे। ये घटना करीब 7 बजकर 40 मिनट पर हुई। उन्होंने कहा कि कार काफी तेजी से गोवा की तरफ बढ़ रहा थी और ड्राइवर ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिस कारण ये दुर्घटना हुई। जिसके बाद कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।

यह भी पढ़ें: बिहार : हादसे का शिकार होने से बची राजधानी एक्सप्रेस

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सभी लोगों को रत्नागिरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही दम तोड़ दिया ।

यह भी पढ़ें: इस जेल में 13000 कैदियों को दी जा चुकी है उनकी गर्दन तोड़कर दर्दनाक मौत

मृतकों की पहचान प्रशांत गौरव, सचिन सावंत, अक्षय केरिकर, मयूर पेंडनकर, निहाल कोलेकर, केदार कोलेकर और वैभव मानावे के रूप में हुई है। एक व्यक्ति दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।