विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

24 घंटे में भूकंप के झटकों से दो बार हिला जम्मू-कश्मीर

By Edited By:
Published: Sat, 03 Aug 2013 09:26 AM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2013 10:48 AM (IST)

पिछले दो दिनों में भूकंप के झटकों ने घाटी को हिला कर रख दिया है। शनिवार तड़के जम्मू कश्मीर के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर। पिछले दो दिनों में भूकंप के झटकों ने घाटी को हिला कर रख दिया है। शनिवार तड़के जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, भद्रवाह और डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके चलते कई घरों में दरारें पड़ गई। बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया। लोगों को अपने घरों से बाहर जाना पड़ा। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ बताया जा रहा है। यह भूकंप 9 सैकेंड के लिए ही आया था।

पढ़ें : उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह 8 बजकर दो मिनट पर भूकंप का पहला झटका लगा था,इस भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के अलावा पंजाब और हिमाचल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे,हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले भी इन्हीं इलाकों में पांच बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।