यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके
नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क] जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके ...और पढ़ें

नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क] जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। कहीं किसी तरह के जानमाल की नुकसान की सूचना नहीं है। सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, डोडा और भद्रवाह में तीन महीने पहले भी एक मई और 14 मई को ऐसे ही भूकंप के झटके आए थे। भूकंप से तीन महीने पहले आए झटकों से मकानों और दुकानों में पड़ी दरारें और गहरी हो गई।
इसी तरह हिमाचल में शिमला सहित कुछ जिलों भी झटके महसूस किए गए। पिछले महीने यहां आए भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई थी। पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में भी झटके लगने से लोग डर गए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर