विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु के 35 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Mon, 26 Aug 2013 01:58 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 26 Aug 2013 02:12 PM (GMT+05:30)

रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में तलाईमन्नार और धनुषकोडी के बीच मछलियां पकड़ रहे तमिलनाडु के 35 मछुआरों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में तलाईमन्नार और धनुषकोडी के बीच मछलियां पकड़ रहे तमिलनाडु के 35 मछुआरों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और उनकी चार नौकाएं जब्त कर ली।

मछुआरों के मुद्दे पर श्रीलंका के उच्चायुक्त तलब आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कथित रूप से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा [आईएमबीएल] का उल्लंघन करने के मामले में मछुआरों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि मछुआरों को श्रीलंका के तलाईमन्नार में एक सैन्य शिविर में रखा गया है।

मछुआरों की रिहाई के लिए जयललिता का पीएम को पत्र

गौरतलब है कि आईएमबीएल पार करने और श्रीलंकाई क्षेत्र में मछलियां पकड़ने के आरोप में रामेश्वरम, नागपट्टनम और कराईकल के 106 मछुआरे पिछले एक महीने से अधिक समय से जेल में बंद हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।