यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मछुआरों के मुद्दे पर श्रीलंका के उच्चायुक्त तलब, जताई नाराजगी
नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को श्रीलंका के उच्चायुक्त को तलब कर उनके देश की जेल में बंद 114 मछुआरों ...और पढ़ें

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को श्रीलंका के उच्चायुक्त को तलब कर उनके देश की जेल में बंद 114 मछुआरों के मुद्दे को उठाया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीलंका के उच्चायुक्त प्रसाद करियावसम को संयुक्त सचिव [बीएसएम] हर्षवर्धन ने बुलाया और बड़ी संख्या में पकड़े गए भारतीय मछुआरों के मुद्दे पर औपचारिक नाराजगी जताई। कोलंबो में गुरुवार को ही भारतीय उच्चायुक्त ने भी इस मामले को श्रीलंका के विदेशमंत्री के समक्ष उठाया। सूत्रों ने कहा कि उन्हें इस बात से अवगत कराया गया कि मछुआरों की रिहाई में हो रही देरी से न केवल वे अपनी आजीविका से वंचित हो रहे हैं बल्कि उनके परिजनों की चिंता बढ़ रही है। पिछले दो महीने के दौरान पकड़े गए 114 मछुआरे और 21 नौकाएं श्रीलंका के कब्जे में हैं।
जाफना में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी मछुआरों के संपर्क में हैं और उनकी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। इसके पहले पिछले महीने नई दिल्ली आए श्रीलंका के आर्थिक विकास मंत्री बेसिल राजपक्षे के समक्ष यह मसला भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से उठाया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर