विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश में 30 फीसद लोग भ्रष्ट : कलाम

By Edited By:
Published: Tue, 04 Feb 2014 01:46 AM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2014 01:48 AM (IST)

देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने सोमवार को कहा कि भारत में 30 फीसद लोग भ्रष्ट हैं और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू, जासं। देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने सोमवार को कहा कि भारत में 30 फीसद लोग भ्रष्ट हैं और उनके कारण ही देश का विकास प्रभावित होता है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए बागडोर संभालने को कहा।

पढ़ें: इरादे अटल हों: कलाम

जम्मू में शुरू हुई इंडियन साइंस कांग्रेस के उपलक्ष्य में पुलिस आडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे कलाम ने दिल खोलकर भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों पर अपनी राय रखी। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह मानते हैं कि भ्रष्टाचार के कारण ही भारत विश्व में सुपर पावर के रूप में विकसित नहीं हो पा रहा है? इसके जवाब में कलाम ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि देश में 30 फीसद लोग भ्रष्ट हैं, लेकिन यदि युवा भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए बागडोर संभाले तो देश प्रगति की राह पर तेजी से अग्रसर हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए युवाओं को इसकी शुरुआत अपने घर से करनी होगी। यदि वे ऐसा करने में सफल होते हैं तो भारत को सुपर पावर बनने से कोई नहीं रोक सकता। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कलाम ने देश में राजनीतिक बदलाव के लिए भी युवाओं की भागीदारी को अहम बताया।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि युवा शक्ति देश को विकास की ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। यही वजह है कि उन्होंने राष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा करने के बाद युवाओं को जागृत करने का मिशन शुरू किया। देश के विभिन्न राज्यों में सेमीनार आयोजित कर वह युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए जागरूक कर रहे हैं, ताकि उनकी शिक्षा के दम पर किए गए कार्य देश विकास में मददगार साबित हो सकें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।