विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इरादे अटल हों: कलाम

By Edited By:
Published: Wed, 13 Nov 2013 02:05 AM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2013 02:09 AM (IST)

लखनऊ। इरादे अटल हों तो कुछ भी असंभव नहीं है। खुद को पहचानें, बड़े लक्ष्य तय करें और

News Article Hero Image

लखनऊ। इरादे अटल हों तो कुछ भी असंभव नहीं है। खुद को पहचानें, बड़े लक्ष्य तय करें और फिर उन्हें साकार करने के लिए सतत संघर्ष में जुट जाएं। आपका संघर्ष अंत में सफलता के शीर्ष पर ले जाएगा। तब आप न केवल विशेष होंगे बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा भी बन सकेंगे। मेरा भी एक सपना है कि भारत विकसित देशों की पंक्ति में जोरदारी से खड़ा हो और इसमें अधिक समय शेष नहीं है। आने वाले सात साल में युवा शक्ति यह सपना साकार करेगी। राजनेताओं को अपने दायित्व ईमानदारी से निभाना चाहिए। यह कहना है देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ.एपीजे कलाम का।

इटावा के लखना और बकेवर में शैक्षिक कार्यक्रमों के दौरान डॉ.कलाम ने मंगलवार को कहा कि देश को कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा तथा स्वास्थ्य, सूचना-तकनीक, आधारभूत ढांचा, इलेक्ट्रिक पावर, सड़क परिवहन तथा विशेष तकनीकी सुविधाओं में आत्मनिर्भर होने के लिए काम करना है। यह सभी क्षेत्र आपस में जुडे़ हैं और इनमें तालमेल से भारत खाद्य सुरक्षा, आर्थिक मामले और राष्ट्रीय सुरक्षा में मजबूत होगा। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित किए बिना सफलता नहीं मिलेगी। भारत के मंगल ग्रह अभियान को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कलाम ने कहा कि पांच नवंबर 2013 भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा दिन है। इस दिन देश का 24वां सफल अंतरिक्ष अभियान शुरू हुआ और इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चेयरमैन डॉ के. राधाकृष्णन बधाई के पात्र हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि अभियान सफल होगा। इसके लिए उन्होंने देश के लोगों से दुआ की अपील भी की। उन्होंने कहा कि वह गर्व महसूस करते हैं कि कभी मैं इसरो की टीम का हिस्सा रहा हूं।

अपने विजन 2020 के लिए उत्तार प्रदेश का विशेष रूप से जिक्र करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि देश की सवा अरब आबादी का पांचवां हिस्सा उत्तार प्रदेश में निवास करता है। यहां बीस करोड़ की आबादी में 10 करोड़ युवा हैं। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि 26 मई 2010 को उत्तार प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री को अपना विकास का विजन सौंपा था। जिसमें युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार, तकनीक, उद्योग आदि मामलों के लिए आवश्यक जानकारियां उपलब्ध थीं। 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉट अब्दुलकलामडॉटकाम' पर यह जानकारियां आज भी उपलब्ध हैं जिन पर शोध किया जा सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।