जानिए, केजरीवाल और केंद्र के बीच जारी जंग की 25 खास बातें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच कई मुद्दों पर जारी तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस तकरार में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे उपराज्यपाल के माध्यम से दिल्ली का प्रशासन चलाना चाहते हैं।
By Shashi BhushanEdited By: Published: Sat, 23 May 2015 09:42 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 04:23 PM (IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच कई मुद्दों पर जारी तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस तकरार में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे उपराज्यपाल के माध्यम से दिल्ली का प्रशासन चलाना चाहते हैं।
आइए जाने कि कैसे हुई तकरार की शुरुआत और क्या-क्या हुआः
- 16 मई- दिल्ली के मुख्य सचिव के.के. शर्मा छुट्टी पर गए। वे अपनी बेटी से मिलने अमेरिका गए।
- 16 मई- उपराज्यपाल नजीब जंग ने शकुंतला गैमलिन को कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाया।
- 16 मई- केजरीवाल ने ऑर्डर मानने से इनकार कर दिया और गैमलिन को चार्ज नहीं लेने के लिए कहा।
- 16 मई- केजरीवाल परिमल राय को कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाना चाहते थे।
- 16 मई- वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शकुंतला गैमलिन ने सुबह दफ्तर पहुंच कर औपचारिक तौर पर कामकाज संभाल लिया।
- 17 मई- केजरीवाल ने कहा गैमलिन बिजली कंपनियों के लिए लॉबिंग करती थी, इसलिए सरकार का उनपर भरोसा नहीं।
- 17 मई- गैमलिन की नियुक्ति को मंजूरी देने वाले अधिकारी ऑनिदों मजूमदार को सचिव (सेवा) के पद से हटाकर उनका कामकाज प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को दिया।
- 17 मई- प्रधान सचिव के पद पर राजेंद्र कुमारी की नियुक्ति के एक घंटे बाद ही उपराज्यपाल ने आदेश नामंजूर कर दिया।
- 18 मई- उपराज्यपाल से विवाद के बाद केजरीवाल ने ऑनिदों मजूमदार फिर बहाल कर दिया।
- 18 मई- ऑटो वालों की रैली में केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप। कहा गैमलिन के काम पर नजर रखेंगे।
- 19 मई- मंगलवार को राष्ट्रपति से मिलकर अरविन्द केजरीवाल ने की उपराज्यपाल की शिकायत। लेकिन, राष्ट्रपति ने मिलकर काम करने की दी सलाह।
- 19 मई- अरविन्द केजरीवाल ने अरविंद राय को प्रशासनिक विभाग का प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया। इससे पहले अरविंद राय के पास प्रशासनिक विभाग का अतिरिक्त चार्ज था।
- 19 मई- उपराज्यपाल नजीब जंग ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात।
- 19 मई- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए अरविन्द केजरीवाल के समर्थन में। कहा मुख्य सचिव की नियुक्त मुख्यमंत्री का अधिकार। केंद्र सरकार को दी जनमत का सम्मान करने की सलाह।
- 20 मई- उपराज्यपाल ने गृह मंत्री से मशविरे के बाद राज्य सरकार द्वारा पिछले चार दिनों में की गई सभी नियुक्तियों को रद्द कर दिया।
- 20 मई- केजरीवाल ने खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के उपर लगाए आरोप। इससे पहले केवल उपराज्यपाल पर था निशाना।
- 20 मई- दिल्ली में तैनात 83 आईएएस अफसरों में से केजरीवाल ने 39 आईएएस अफसरों की लिस्ट तैयार करके केन्द्र सरकार से उन्हें हटाने को कहा।
- 22 मई- केंद्र सरकार ने विवाद में दखल देते हुए नोटिफिकेशन जारी कर एलजी को सुप्रीम बता दिया।संविधान के अनुच्छेद 293एए (69वां संशोधन अधिनियम 1991) का दिया हवाला।
- 22 मई- केजरीवाल ने कहा कि उनकी लड़ाई एलजी नजीब जंग से नहीं, बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी से है।
- 22 मई- केजरीवाल ने कहा कि केंद्र दिल्ली सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से डर गया है, इसलिए वे भ्रष्ट कर्मचारियों को बचाना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘आजादी के पहले इंग्लैंड की महारानी यहां वायसराय को अधिसूचना भेजा करती थीं। अब जंग साहब वायसराय हैं और पीएमओ लंदन है।’
- 23 मई- ट्विटर पर नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल के समर्थकों में छिड़ी 'जंग', केजरीवाल समर्थकों का पलड़ा भारी।
- 23 मई- कानूनी विशेषज्ञों से केजरीवाल ने ली सलाह। कई केजरीवाल के पक्ष में तो कई उपराज्यपाल से सहमत।
- 23 मई- केंद्र के नोटिफिकेशन के बाद अनिंदो मजूमदार ने दिल्ली में फिर से प्रधान सचिव (सेवा) का कामकाज संभाला।
- 23 मई- केजरीवाल ने दिए केंद्र के नोटिफिकेशन के मामले को अदालत में ले जाने के संकेत।
- 23 मई- पूर्व सॉलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम ने गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन को असंवैधानिक और गैरकानूनी बताया।
वरिष्ठ वकील ने बताया अधिसूचना को असंवैधानिक
जंग में केंद्र ने तय की हद तो केजरीवाल ने किया पलटवार
केंद्र ने तय की केजरी की हद, बताए उप राज्यपाल के अधिकार
सिसोदिया का आरोप, भ्रष्टाचार के आगे घुटने टेक रहे हैं मोदी-राजनाथ
'नौटंकीवाल से कंट्रोवर्सीवाल बन गए हैं केजरीवाल'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें