विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नौटंकीवाल से कंट्रोवर्सीवाल बन गए हैं केजरीवाल'

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Fri, 22 May 2015 04:27 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2015 08:22 AM (IST)

भाजपा में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को हमेशा विवादों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी व एलजी के बीच छिड़ी जंग में भाजपा भी शामिल हो गई है। भाजपा में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को हमेशा विवादों में रहने वाला नेता बताया है। नकवी ने कहा कि केजरीवाल अब 'नौटंकीवाल' से 'कंट्रोवर्सीवाल' बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जनता से किए वादों से बचने के लिए रोज नया विवाद खड़ा कर देते हैं। उन्होंने कहा कि केजरी जनादेश के प्रति जवाबदेही व जिम्मेदारी से बचने के लिए रात दिन नए-नए विवाद पैदा कर रहे हैं।

नकवी बीजेपी सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रदेश बीजेपी ऑफिस में बीजेपी की मीडिया वर्कशॉप के दौरान केजरीवाल पर बरसे। आम आदमी पार्टी के बाद उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। नकवी ने कहा कि चुनावों में मिली हार कांग्रेस भुला नहीं पा रही है। यही कारण है कि कांग्रेस का हर कदम बचकाना है। उन्होंने राहुल गांधी की पैदल यात्रा पर भी निशाना साधा और कहा कि राहुल की पैदल यात्रा पर जश्न मनाकर कांग्रेस बचकानी हरकत कर रही है।

इसके बाद नकवी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पूरे विश्वास के साथ जाना है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक जनता एक भ्रष्ट और निकम्मी सरकार से ग्रसित थे। लेकिन भाजपा ने लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है।

पढ़ेंः नरेंद्र मोदी के कारण देश में आया भूकंपः लालू

पढ़ेंः गोमांस खाने वाले पाकिस्तान जाएंः नकवी