विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में नया पता होगा 10 राजाजी मार्ग

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Tue, 25 Apr 2017 05:36 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 05:58 PM (IST)

शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने दस राजाजी मार्ग वाला बंगला खाली कर दिया है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में नया पता होगा 10 राजाजी मार्ग
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में नया पता होगा 10 राजाजी मार्ग

नई दिल्ली, प्रेट्र : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जुलाई में कार्यकाल पूरा होने के बाद पता बदल जाएगा। उनका नया पता दस राजाजी मार्ग होगा। इस बंगले को केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने खाली कर दिया है और अब इसे मुखर्जी के लिए तैयार किया जा रहा है। वह राष्ट्रपति पद से विदा होने के बाद इसी बंगले में रहेंगे।

शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने दस राजाजी मार्ग वाला बंगला खाली कर दिया है। इस बंगले को मुखर्जी के लिए तैयार किया जा रहा है। वह इस साल जुलाई में राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे। इस बंगले में पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम रहते थे। उनका निधन साल 2015 में हो गया था। इसके बाद यह बंगला केंद्रीय मंत्री शर्मा को आवंटित कर दिया गया था।

पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा को 10 अकबर रोड स्थित दूसरा बंगला आवंटित कर दिया गया है। इसके पहले मंत्री ने बताया था कि शहरी विकास मंत्रालय ने बंगला खाली करने पर किसी आपत्ति के बारे में पूछा था। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि यह जगह राष्ट्रपति के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। दस राजाजी मार्ग स्थित यह बंगला 11,776 वर्ग फीट में फैला है। इसमें एक लाइब्रेरी भी है। राष्ट्रपति पेंशन नियम, 1962 के अनुसार, सेवानिवृत्त राष्ट्रपति को देश में कहीं भी रहने की सुविधा का अधिकार मिला है। इसके लिए मुफ्त बिजली-पानी के साथ घर के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति पद के लिए शिवसेना ने मोहन भागवत को बताया बेहतर उम्मीदवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।