यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड के गढ़वा में बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत
झारखंड के गढवा जिले में एक बस के खाई में गिरने के कारण उसमें सवार दस लोगों की मौत हो ...और पढ़ें

रांची। झारखंड के गढवा जिले में एक बस के खाई में गिरने के कारण उसमें सवार दस लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दु्र्घटना गढ़वा-रांका गोड पर हुई।
दुर्घटना सोमवार की सुबह तीन बजे उस समय हुई जब बस के ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में गिर गई। सभी घायलों को गढवा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट बस छत्तीसगढ़ के रायपुर से बिहार के सासाराम जा रही थी। माना जा रहा है कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत नाजुक है।
