विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाथ की इस एक रेखा में छिपा है आपकी शादी से जुड़े हर सवालों का जवाब

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 11 Jan 2017 05:13 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2017 12:29 PM (IST)

आपकी शादी कब होगी, किस उम्र में होगी, कैसा जीवनसाथी मिलेगा, उससे निभेगी या नहीं.. जैसे तमाम सवालों का जवाब आपको यहां मिलेगा।

हाथ की इस एक रेखा में छिपा है आपकी शादी से जुड़े हर सवालों का जवाब
हाथ की इस एक रेखा में छिपा है आपकी शादी से जुड़े हर सवालों का जवाब

शादी ऐसी चीज होती है जिसको लेकर हर लड़के-लड़की की आंखों में सपने होते हैं और इससे उनके माता-पिता के सपने भी जुड़े होते हैं। वहीं इसको लेकर दिल में दबी तमाम तरह की बातें, उलझने, सवाल भी जेहन में होते हैं। जैसे कि कब होगी शादी, किस उम्र में होगी शादी, कैसा जीवनसाथी मिलेगा, उससे निभेगी या नहीं वगैरह-वगैरह। वहीं इन बातों का जवाब जानने की उत्‍सुकता को तो आप बखूबी समझ सकते हैं, क्‍योंकि हर किसी को इस दौर से गुजरना पड़ता है। अब अगर आप इस दौर से गुजर चुके हैं तो कोई बात नहीं, मगर अभी कुंवारे हैं तो आपको अपनी हाथ की रेखाओं में ही अपनी तमाम बातों, उलझनों और सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

जी हां, हर किसी के हाथ में जीवन रेखा, भाग्‍य रेखा, मस्तिष्‍क रेखा, हृदय रेखा की तरह विवाह रेखा भी होती है जो हमारे वैवाहिक जीवन के भविष्‍य का संकेत देती है। तो आइए आपको हस्‍तशास्‍त्र से जुड़ी खास बाते बताते हैं जिससे आप खुद ब खुद अपनी वैवाहिक भविष्‍य का अनुमान लगा सकते हैं।


- यदि हृदय रेखा, विवाह रेखा के समीप हो तो यह शादी के कम उम्र में हो जाने का संकेत है।

- यदि विवाह रेखा चौथी उंगली और हृदय रेखा के बीच के क्षेत्र के करीब है तो यह शादी देर से होने का संकेत है।

- यदि विवाह रेखा बड़ी है तो यह काफी लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते का संकेत है।

- यदि विवाह रेखा सूर्य के स्‍थान तक पुहंचती है तो यह आर्थिक रूप से समृद्ध जीवन साथी मिलने का संकेत है।

- यदि विवाह रेखा मध्य में पहुंचते ही खंडित हो जाती है तो यह रिश्‍ता टूटने का संकेत है।

- यदि हृदय रेखा की ओर विवाह रेखा का ढलान है तो यह आपके जीवनसाथी के अचानक गुजर जाने का संकेत है।

यह भी पढ़ें: पत्‍नी के गुस्‍से से हैं परेशान तो आजमा के देखें ये तरीके, झट मान जाएगी वो

- यदि विवाह रेखा अनामिका की तरफ मुड़ रहा हो तो यह उस व्‍यक्ति के एकल जीवन जीने या अधिक उम्र में शादी का योग बनने का संकेत है।

- यदि किसी व्यक्ति की विवाह रेखा दो भागों में विभाजित होती है और एक रेखा चंद्र पर्वत को छूती है तो यह विवाहेत्तर संबंध में अत्यधिक दिलचस्पी होने का संकेत है।

- यदि कोई अन्य रेखा विवाह रेखा से आकर मिल जाती है तो यह वैवाहिक जीवन को कष्टप्रद बना देता है। साथ ही विवाह रेखा के ऊपर किसी भी प्रकार का निशान भी पत्नी के सुख से वंचित रखता है।

- जब विवाह की रेखा अन्य रेखाओं की तुलना में ज्यादा छोटी या ज्यादा बड़ी दिखाई देती है तो यह अंतरजातीय विवाह होने का संकेत है।

गौर फरमाने वाली यह बेहद खास बात

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह की रेखा ही नहीं है तो इसका अर्थ यह कदापि नहीं है कि संबंधित व्यक्ति का कभी विवाह ही नहीं होगा। इसके विपरीत यह इस बात का संकेत है कि विवाह में अनावश्यक रूप से देरी हो सकती है। इसके लिए आपको उपाय करने चाहिए।

वहीं अगर आपके हाथ में मौजूद बृहस्पति पर्वत शनि की तरफ झुकाव रखता है तो इसका अर्थ है कि आपका विवाह 30 वर्ष की आयु के बाद ही होगा। अगर किसी पुरुष की हथेली पर विवाह की रेखा हृदय रेखा से काफी दूर है, साथ ही बृहस्पति के स्थान पर कोई शुभ चिह्न ना दिखाई दे तो यह इस बात का प्रमाण है कि संबंधित व्यक्ति का विवाह लंबी उम्र में जाकर होता है।

यह भी पढ़ें: अगर हो गई है शादी की उम्र तो भूलकर भी लड़के ना करें ये गलतियां


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।