विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप की सातवीं सूची जारी, कन्याकुमारी से लड़ेंगे उदय कुमार

By Edited By:
Published: Tue, 18 Mar 2014 01:04 PM (IST)Updated: Tue, 18 Mar 2014 03:01 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को लोकसभा उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की है। आप ने इस सूची में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को लोकसभा उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की है। आप ने इस सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। आप ने परमाणु ऊर्जा विरोधी कार्यकर्ता उदय कुमार को कन्याकुमारी से टिकट दिया है।

पढ़ें: औरों की तरह बनती आप

गौरतलब है कि उदय कुमार करीब दो हफ्ते पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इन पर राजद्रोह के करीब 23 मुकदमें दर्ज हैं।

सूची-

1-बिहार के नवादा से राजेंद्र सिंह

2-बिहार के औरंगाबाद से रागिनी लता सिंह

3-बिहार के गया से धनंजय पासवान

4-बिहार के जमुई से विनोद कुमार दास

5-बिहार के कराकट से गुलाम कुंदानम

6-बिहार के नालंदा से प्रणव प्रकाश

7-मणिपुर से मणिपुर से डॉक्टर केएच इवोमचा सिंह

8-मिजोरम से मिजोरम लाल मंजूआला

9-पुडूचेरी के पुडूचेरी से रेंगाराजन वी

10-पंजाब के आनंदपुर से साहिब हिम्मत सिंह शेरगिल

11-राजस्थान चित्तौड़गढ़ से डॉक्टर नरेंद्र गुप्ता

12-सिक्किम के सिक्किम से कौशल राय

13-तमिलनाडु के कोयंबटूर से पॉन चंद्रन

14-तमिलनाडु के इरोड से केके कुमार स्वामी

15-तमिलनाडु के कन्याकुमारी से एसपी उदयाकुमार

16-तमिलनाडु के सालेम से सथीष कुमार

17-तमिलनाडू के थूथूकुड़ी से एम पुष्पपरयन

18-तमिलनाडु के चेन्नई सेंट्रल जे प्रभाकर

19-तमिलनाडू के तिरूनेलवेलि से जेसूराज एमपी

20-तमिलनाडू के तिरुप्पुर से चक्रवर्ती राजा गोपालाकृष्णन

21-त्रिपुरा के त्रिपुरा पूर्व से कर्ण विजय जमातिया

22-उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद से राकेश यादव

23-यूपी के रामपुर से सलमान अली खान

24-यूपी के शाहजहांपुर से रीता सिंह जाटव

25-यूपी के बंासगांव से राम निवास पासवान

26-महाराष्ट्र के यवतमाल से वशीम नरेश पी राठौड़