विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हादसे में बाल-बाल बचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 27 Aug 2017 11:01 AM (IST)

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।

हादसे में बाल-बाल बचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा
हादसे में बाल-बाल बचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा शनिवार को परिवार समेत दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। वे रांची से वापस अपने घर जगन्नाथपुर आ रहे थे। इसी दौरान कराईकेला पानी टंकी एवं करंजो के बीच स्थित एक तालाब के समीप उनकी सरकारी गाड़ी के पिछले हिस्से का दायां टायर फट गया। हालांकि इस दुर्घटना में कोड़ा दंपती को कुछ नहीं हुआ, लेकिन सरकारी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री के वाहन के साथ उनका काफिला भी था।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास व कराईकेला से काफी लोग मौके पर पहुंच गए और कोड़ा दंपती का हालचाल लिया। वहीं दुर्घटना के बाद गाड़ी खेत में जा गिरी। इस दरम्यान टायर फटने के बाद डिस रगड़ाने से गाड़ी में आग भी लग गई, लेकिन खेत में गिरने से आग बुझ गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। इसके बाद से कराईकेला पुलिस के वैन में सवार होकर मधु कोड़ा, अपनी पत्नी सह जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा व बेटी संग चाईबासा के लिए निकल गए।

चाईबासा जाने के क्रम में चक्रधरपुर रेलवे फाटक में बातचीत के दौरान मधु कोड़ा ने ईश्वर को शुक्रिया कहा, बोले-उनकी कृपा से जान बच गई, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि सरकारी गाड़ी बुलेटप्रूफ है। सरकार की ओर से मेरी सुरक्षा के लिए दी गई है, लेकिन एक माह पूर्व ही इस गाड़ी में पुराना टायर लगाया गया था। साथ ही गाड़ी का शीशा व अन्य सामान भी टूटा हुआ था।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सुरक्षा की अनदेखी की गई है। अगर यह दुर्घटना बंदगांव घाटी में हुई होती तो इसमें कोई नहीं बचता। गाड़ी खराब होने की शिकायत लिखित तौर पर सरकार से की गई है। इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता करेंगे।

यह भी पढ़ेंः एमजीएम में 30 दिन में 60 बच्चों की मौत, अनशन करेंगे कांग्रेसी

यह भी पढ़ेंः गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प, फायरिंग