विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साहिबगंज में हाथी ने कुचल कर महिला को मार डाला, दहशत

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 24 May 2017 09:49 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 04:06 PM (IST)

झारखंड के साहिबगंज में हाथी ने कुचल कर महिला को मार डाला। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है।

साहिबगंज में हाथी ने कुचल कर महिला को मार डाला, दहशत
साहिबगंज में हाथी ने कुचल कर महिला को मार डाला, दहशत

साहिबगंज, जेएनएन। दुमका कोरिडोर से भटके हाथी का उत्पात थम नहीं रहा है। तालझारी, बोरियो व सदर प्रखंड में तीन लोगों को कुचलने के बाद हाथी ने बुधवार को तालझारी के देवटिकरी पहाडपर महिला को खदेडकर कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर उसकी मौत हो गई। महिला उसी गांव की झोपडी पहाडिन बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार, सुबह चपरी पहाडिया की पत्नी झोपडी पहाडिया ने हाथी को देखा। वह हाथी से कुछ दूरी पर थी। हाथी को देख वह भागने लगी। इस पर हाथी ने उसे खदे़ड़ कर कुचल डाला। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

इधर, हाथी द्वारा जान-माल के नुकसान के बाद भी वन विभाग उसे भगाने भगाने का प्रयास नहीं कर रहा है। इस कारण लोगों में रोष है।

यह भी पढ़ेंः जयंत सिन्हा के नाम पर रंगदारी मांगने में भाजपा नेता गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः झारखंड के गिरिडीह में सड़क हादसों में सात लोगों की मौत