विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गिरिडीह में सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत, तीन घायल

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 24 May 2017 09:38 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 03:36 PM (IST)

सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

गिरिडीह में सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत, तीन घायल
गिरिडीह में सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत, तीन घायल

गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड के गिरिडीह में आज दो सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

पहला हादसा डुमरी में हुआ। यहां सड़क हादसे में मारुति कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पता चला है कि मारुति में सवार लोग पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से गया जा रहे थे। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।⁠⁠⁠⁠

पिंडदान के लिए गया जाने के दौरान गिरिडीह के डुमरी में हादसा हुआ। हादसे में गोपाल सामंतो, श्रीकांत मन्ना एवं अभिजीत गोराई जख्मी हो गए हैं। हादसे में मारे गए लोगों में श्रीकांत की पत्नी अणिमा मन्ना शामिल है। बाकी चार मृतकों के नाम का पता नहीं चल पा रहा है। घायल कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। मारुति पर 8 साल का बच्चा प्रीतम समेत 9 लोग सवार थे। प्रीतम को खरोंच तक नहीं आया है। 

दूसरा हादसा बगोदर में हुआ। यहां सड़क किनारे खड़ी एक हाइवा में एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार हजारीबाग के दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

तीसरा हादसा गिरिडीह के गावां में हुआ। यहां हाइवा के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः झारखंड के गोड्डा में तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी

यह भी पढ़ेंः जयंत सिन्हा के नाम पर रंगदारी मांगने में भाजपा नेता गिरफ्तार