यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मौसम विभाग ने जारी की बारिश और वज्रपात की चेतावनी
कुछ इलाकों में बारिश हो सकती हैं। अन्य इलाकों में वज्रपात होने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची सहित झारखंड से मानसून अभी विदा नहीं हुआ है। दोबारा एक से दो दिनों में फिर दस्तक दे सकता है। केंद्रीय मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सर्कुलेशन बन रहा है। इससे मानसून को सक्रिय करने वाले दो सिस्टम बनेंगे।
इस कारण 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ के इलाकों में और 19 सितंबर को बिहार-झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती हैं। रांची व झारखंड के लिए चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान रांची समेत अन्य इलाकों में वज्रपात होने की संभावना है।
इस समय अधिकतम 31 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। झारखंड के कई इलाकों में बारिश हुई। सबसे अधिक सिमडेगा में 54.2 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में और सबसे कम 22.1 डिग्री सेल्सियस रांची में रहा।
