विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यात्रियों की सुविधा को रांची व आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 29 Sep 2017 11:14 AM (IST)Updated: Fri, 29 Sep 2017 04:55 PM (IST)

रांची से आनंद विहार तक 30 सितंबर से लेकर 28 अक्टूबर तक रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

यात्रियों की सुविधा को रांची व आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा को रांची व आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रांची, जेएनएन। 30 सितंबर से लेकर 28 अक्टूबर तक रेलवे प्रशासन के द्वारा रांची से आनंद विहार तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 08617 प्रत्येक शनिवार अपरान्ह दो बजकर 15 मिनट में रांची स्टेशन से रवाना होगी और मुरी, बड़काखाना, गुमला, फुसरो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, अलीगढ़ होते हुए आंनद विहार पहुंचेगी।

दूसरी ओर ट्रेन संख्या 08618 प्रत्येक रविवार को एक अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगी। आनंद विहार स्टेशन से उक्त ट्रेन रात्रि 10 बजकर 50 मिनट में प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन रात्रि साढ़े 10 बजे रांची पहुंचेगी।

पूजा को लेकर ट्रेनों में उमड़ी भीड़

पूजा को लेकर रांची स्टेशन से प्रस्थान करने वाली सभी ट्रेनों में गुरुवार को काफी भीड़ रही। विशेषकर हावड़ा, पटना, गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों ज्यादा भीड़ देखी गई। जनरल बोगी में लोगों के खड़े होने तक के लिए जगह नहीं थी, जबकि आरक्षित सीटें भी पूरी तरह फुल थी।

भीड़ को देखते हुए स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल के अतिरिक्त बल की तैनाती गई। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर श्वान दस्ते द्वारा रांची स्टेशन में अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। भीड़ का असर क्रिया योग एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, हटिया-पटना एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में रहा।

यह भी पढ़ेंः हजारीबाग में धर्मांतरण मामले में पास्टर सोमा सिंह गिरफ्तार