विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हजारीबाग में धर्मांतरण मामले में पास्टर सोमा सिंह गिरफ्तार

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 29 Sep 2017 11:04 AM (IST)Updated: Fri, 29 Sep 2017 12:19 PM (IST)

हजारीबाग में पुलिस ने धर्मांतरण के आरोपी पास्टर सोमा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हजारीबाग में धर्मांतरण मामले में पास्टर सोमा सिंह गिरफ्तार
हजारीबाग में धर्मांतरण मामले में पास्टर सोमा सिंह गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, हजारीबाग। राजमिस्त्री मोहन महतो की ओर से की गई शिकायत के बाद मुफस्सिल पुलिस ने धर्मांतरण के आरोपी पास्टर सोमा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, संत कोलंबा कॉलेज के प्रोफेसर अमित सोरेन के खिलाफ भी धर्मांतरण के लिए अभियान चलाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी के बाद गुरुवार को देर रात दो बजे कोर्रा, बड़ा बाजार व मुफस्सिल पुलिस ने आरोपियों के घर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया। फिलहाल, प्रोफेसर अमित सोरेन समेत मोहन महतो की पत्नी व बेटा पप्पू महतो फरार हैं। बुधवार को सदर प्रखंड के बहेरी पंचायत निवासी मोहन महतो ने अपनी पत्नी व बेटे पप्पू महतो पर धर्मातरण के लिए दबाव बनाने व पिटाई करने का आरोप लगाया था।

मोहन महतो का कहना था कि पास्टर सोमा सिंह व प्रोफेसर अमित सोरेन से प्रभावित होकर उसकी पत्नी व बेटा पप्पू ईसाई बन चुके हैं और अब वह पूरे परिवार को धर्मातरण के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उनकी पिटाई की गई है। पास्टर और प्रोफेसर भी दबाव बनाते रहते हैं। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने मामले में आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर उसे गुरुवार को जेल भेज दिया। हजारीबाग में धर्मांतरण को लेकर यह पहला मामला है, जिसमें आरोपी को जेल भेजा गया है।

प्रोफेसर पर बड़ा बाजार में भी दर्ज है धर्मांतरण का मामला

संत कोलंबा के विवादित शिक्षक अमित सोरेन पर तीन माह पहले भी खिरगांव में धर्मांतरण कराने को लेकर प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। इस मामले में अशोक यादव सूचक है। थाना प्रभारी नथुनी प्रसाद के मुताबिक दर्ज मामला अमित सोरेन के विरुद्ध सही पाया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में थी। इसी बीच यह नया मामला सामने आ गया।

अपने घर सह स्कूल में चलाता है चंगाई का धंधा

अमित सोरेन हुरहुरु स्थित अपने घर में विद्यालय के बहाने चंगाई का धंधा चलाता है। अमित सोरेन के खिलाफ पहले भी आरोप लगते रहे हैं। गुरुवार को अखबार में खबरें प्रकाशित होने के बाद हुरहुरु के लोग भी उत्तेजित हो गए लेकिन मामला बाद में संभल गया। स्थानीय लोगों को कहना है कि अमित को पूरे जिले में इस तरह के अभियान को चलाने की जिम्मेवारी दी गई है।

यह भी पढ़ेंः धर्मांतरण से इंकार करने पर पत्नी और बेटे ने की जमकर पिटाई