विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनाथ लेंगे नक्सलियों पर करारा प्रहार का निर्णय

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Wed, 26 Apr 2017 06:30 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 25 जवानों की शहादत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है।

राजनाथ लेंगे नक्सलियों पर करारा प्रहार का निर्णय
राजनाथ लेंगे नक्सलियों पर करारा प्रहार का निर्णय

राज्य ब्यूरो, रांची।  छत्तीसगढ़ के सुकमा में 25 जवानों की शहादत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। मामले से जुड़े पदाधिकारी बताते हैं कि अब नक्सलियों के खिलाफ कड़ा निर्णय केंद्र सरकार ले सकती है। इसके मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड सहित अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी सहित अन्य वरीय अफसरों को दिल्ली तलब किया है।

खुफिया विभाग को थी नक्‍सली गतिविधि की जानकारी, लेकिन हो गई चूक

 गृहमंत्री 8 मई को अधिकारियों के साथ बैठकर नक्सलियों के खिलाफ करारा प्रहार का निर्णय ले सकते हैं। संभव है कि सीआरपीएफ के अलावा भी दूसरे बलों को भी नक्सल विरोधी अभियान में लगाया जाए। यह बैठक सुकमा की घटना से पहले तय थी। लेकिन घटना के बाद अब केंद्र का रूख नक्सलियों के खिलाफ और सख्त होता दिख रहा है।
गृहमंत्रालय ने झारखंड सहित अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों से नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान, रणनीति, सफलता और नुकसान का पूरा ब्योरा तलब किया है। इसके साथ ही यह जानकारी मांगी गई है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास को लेकर क्या योजनाएं बनाई गई है और उन योजनाओं की प्रगति कैसी है?

लूटे गए सरकारी हथियारों से ही जवानों को मार रहे हैं नक्‍सली

अप्रैल 2016 से मार्च 2017 तक मिली सफलता :
-भाकपा माओवादी के 22 और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के 19 उग्रवादियों ने सरेंडर किया।
-उग्रवादियों के चुंगल से छह बच्चों को मुक्त कराया गया
-माओवादियों के 21 कैंप को ध्वस्त किया गया
-उग्रवादियों के पास से कुल 211 हथियार बरामद किए गए
-9082 एंबुस, 636 आइइडी, 2601 किलोग्राम विस्फोटक और 10327 डेटोनेटर बरामद किए गए
-नोटबंदी के समय भाकपा माओवादी, पीएलएफआइ और टीएसपीसी संगठन से 47,18,585 रुपये बरामद किए गए हैं।
-----------------
नक्सल मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री आठ मई को दिल्ली में झारखंड सहित अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के सीएम, सीएस, डीजीपी के साथ बैठक करेंगे। इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को मिली है--आरके मल्लिक, एडीजी अभियान सह मुख्य पुलिस प्रवक्ता, झारखंड।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।