विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM नीतीश ने शहीद जवानों के प्रति जताई गहरी संवेदना

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 25 Apr 2017 03:15 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 25 Apr 2017 11:34 PM (GMT+05:30)

सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

CM नीतीश ने शहीद जवानों के प्रति जताई गहरी संवेदना
CM नीतीश ने शहीद जवानों के प्रति जताई गहरी संवेदना

 पटना [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है, साथ ही उन्होंने इस घटना की तीव्र निंदा की है।

इस हमले में शहीद हुए जवानों में छह बिहार के हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीदों की शहादत को पूरा देश हमेशा याद रखेगा।

नीतीश ने कहा कि बिहार के शहीद जवानों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही शहीदों का राज्य सरकार की ओर से पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।