सीएम ने श्रमिकों के बच्चों के लिए की स्पोर्ट्स स्कूल खोलने की घोषणा
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्रमिकों के बच्चों के लिए स्पोर्ट्स स्कूल खोलने का एलान किया।
रांची, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्रमिकों के बच्चों के लिए स्पोर्ट्स स्कूल खोलने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि बच्चे इसमें पढ़ाई के साथ खेल में अच्छा कर इसे करियर बना सकेंगे। मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने निबंधित मजदूरों के पेंशन की राशि बढ़ाने की भी घोषणा की। उनके मुताबिक, 500 के बदले 750 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर श्रमिकों को सम्मानित भी किया। उनके बीच उपकरण भी बांटे।
यह भी पढ़ेंः हेमंत बोले, रघुवर को अनंत काल तक सीएम बने रहने का भ्रम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।