Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में धौनी का नया आशियाना

    By Bhupendra SinghEdited By:
    Updated: Mon, 01 May 2017 08:57 AM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का नया आशियाना अब सिमलिया हो गया है।

    Hero Image
    रांची में धौनी का नया आशियाना

    जागरण संवाददाता, रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का नया आशियाना अब सिमलिया हो गया है। पिछले दो वर्षों से सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस में उनके आवास का काम चल रहा था। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर धौनी के पिता पान सिंह व माता देवकी देवी ने गृह प्रवेश किया। मौके पर गिने चुने लोग ही उपस्थित थे। पूरे मामले को मीडिया से गुप्त रखा गया था। धौनी अभी आइपीएल में व्यस्त हैं, उनके आने के बाद वृहत स्तर पर पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पारिवारिक सूत्रों की मानें तो शहर के शोर शराबे के कारण धौनी का परिवार जल्द ही इस नए आशियाना में शिफ्ट हो जाएगा। गृहपूजन के बाद शाम में ही धौनी के हरमू स्थित आवास से सामान सिमलिया पहुंचाया गया। खास यह कि इस दो तल्ले आवास की डिजाइनिंग धौनी ने खुद की है।

    रिम्स में नहीं मिला प्रमाण पत्र तो छात्रा ने दे दी जान

    गरीब छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति पर रसूखदारों का डाका