विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मायके से नहीं लौटना चाहती थी पत्नी, पति ने कर दी हत्या

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 24 Aug 2017 09:51 AM (IST)

रांची में विवाहिता की धारदार हथियार से सिर पर मार कर हत्या कर दी गई।

मायके से नहीं लौटना चाहती थी पत्नी, पति ने कर दी हत्या
मायके से नहीं लौटना चाहती थी पत्नी, पति ने कर दी हत्या

जागरण संवाददाता, रांची। बीआइटी मेसरा के चुटू गांव में विवाहिता सुमन देवी की धारदार हथियार से सिर पर मार कर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सुमन की हत्या उसके पति फुनवा भगत ने की है। इसके बाद फरार हो गया।

कुछ दिन पहले सुमन लोहरदगा स्थित अपनी मायके चली गई थी। वहां एक स्कूल में पढ़ाना शुरू किया था। मायके से वह नहीं लौटना चाहती थी। आशंका जताई जा रही है कि पति ने मायके में रहने और नहीं लौटने के विवाद में पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। दोपहर में उसे स्थानीय लोगों ने जाते देखा था। उसका मोबाइल नंबर बंद मिल रहा है। पति एसबीआइ के एटीएम में गार्ड का काम करता है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी विकासचंद्र श्रीवास्तव, मेसरा ओपी प्रभारी पप्पू शर्मा, एफएसएल और सीआइडी की टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त खून सना बसला भी जब्त किया है। एफएसएल की फिंगर लिफ्टिंग टीम ने हथियार से फिंगर प्रिंट और खून के सैंपल भी जब्त किए हैं। सुमन फुनवा की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की लगभग आठ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ेंः चारा घोटाला, आज सीबीआइ कोर्ट में उपस्थित होंगे लालू यादव

यह भी पढ़ेंः पेशकश न करें, इस्तीफा दें रेल मंत्री: लालू प्रसाद यादव