यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मौसम विज्ञान ने जारी की कई जिलों में बारिश की चेतावनी
दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और मेघ गरज के साथ बारिश होगी।

जागरण संवाददाता, रांची। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज से और दो दिनों तक रांची में दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे और मेघ गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती हैं।
किसी-किसी इलाके में ठनका गिरने की संभावना व्यक्त की गई हैं। यह सिलसिला आठ सितंबर तक बना रहेगा। इसके बाद दो दिनों तक आंशिक रूप से बूंदाबांदी हो सकती है।
रांची शहर में बुधवार को दिन के समय मौसम साफ रहा। धूप कड़ी रही और पूरे दिन गर्माहट का एहसास लगा। इस समय रांची में अधिकतम 33.5 और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
शाम में मौसम ने करवट ली और देर शाम तक रांची के कई इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश होती रही। इसके अलावा हल्के रूप से आसमान से वज्रपात भी होता रहा। शाम में बारिश होने से दिन की अपेक्षा गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
