विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसम विभाग ने जारी की कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 03 Sep 2017 09:31 AM (IST)Updated: Mon, 04 Sep 2017 04:58 PM (IST)

मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने जारी की कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी की कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

जागरण संवाददाता, रांची। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि सोमवार को रांची समेत आसपास के इलाकों में ठनका गिरने व सामान्य बारिश होने की संभावना है। छह और सात सितंबर को रांची समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती हैं। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।

रविवार को देर रात रांची और आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। पश्चिम बंगाल सहित हिमालयी क्षेत्रों में साइक्लोन सकरुलेशन बनने का असर रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों पर पड़ सकता है। 

इस दौरान रांची में अधिकतम तापमान 29-30 और न्यूनतम 22-23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। यदि मौसम विभाग के एक जून से दो सितंबर तक के आंकड़े देखें, तो रांची में सामान्य रूप से 938.9 मिमी बारिश होनी चाहिए।

उक्तअवधि में अब तक यहां 951.8 मिमी बारिश हो चुकी है। पूरे झारखंड के 24 जिलों में सामान्य रूप से 868 मिमी बारिश होनी चाहिए। अब तक 874.5 मिमी बारिश हो चुकी है। 

यह भी पढ़ेंः प्रेम विवाहः दुल्हन की दादी ने दूल्हे की कर दी जमकर धुनाई

यह भी पढ़ेंः झारखंड में टीटीई ने युवक को चलती ट्रेन से फेंका, गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।