विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेम विवाहः दुल्हन की दादी ने दूल्हे की कर दी जमकर धुनाई

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 01 Sep 2017 02:18 PM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 04:28 PM (IST)

शादी में दादी ने पोती के दूल्हे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। घटना झारखंड के धनबाद की है।

प्रेम विवाहः दुल्हन की दादी ने दूल्हे की कर दी जमकर धुनाई
प्रेम विवाहः दुल्हन की दादी ने दूल्हे की कर दी जमकर धुनाई

जागरण संवाददाता, धनबाद। वैसे तो पोती के दूल्हे को देखकर ही दादी की सारी हसरतें पूरी हो जाती हैं, लेकिन इस शादी में दादी ने पोती के दूल्हे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। कई महिला पुलिस कर्मियों की मशक्कत के बाद दादी को रोका जा सका।

दरअसल, ये शादी भी आम नहीं बल्कि प्रेम विवाह था और नजारा किसी मंडप का नहीं बल्कि महिला थाने का था। जहां सहाना पहाड़ी की रहने वाली ऐश्वर्या और पड़ोस का रहने वाला मनोज कुमार प्रेम विवाह कर थाने पहुंचे थे। दोनों ने थाने में बताया कि पिछले चार साल से उनमें प्रेम है। 17 जुलाई को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और फिर मंदिर में भी विवाह कर लिया। गुरुवार को दोनों महिला थाने पहुंचे थे और परिवार वालों से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

महिला थाने से दोनों के परिजनों को बुलाया गया था। दोनों पक्ष के लोग महिला थाने पहुंचे। लड़की पक्ष के लोग काफी नाराज थे, खासकर उसकी दादी भड़की हुई थीं। थाने में जब दोनों को समझाने-बुझाने का दौर चल रहा था, तभी मौका पाकर दादी मनोज पर तमाचे चलाने लगी। कई थप्पड़ खाकर मनोज ठगा सा रह गया, जबकि ऐश्वर्या ने आगे बढ़कर दादी इस हरकत का विरोध किया और अन्य पुलिस कर्मियों ने उसकी दादी को किसी तरह रोका।

कुछ देर तक हंगामा मचा रहा। अंत में दूल्हा-दुल्हन एकसाथ गए और दोनों के परिजनों को कहा गया कि भविष्य में यदि कोई ऐसी हरकत हुई तो पुलिस उन्हें सीधे जेल भेजेगी।

यह भी पढ़ेंः प्रेमिका से विवाद के बाद झील में कूद गया प्रेमी, जानें; फिर क्या हुआ

यह भी पढ़ेंः तीन बच्चों का बाप छठी की छात्रा से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती