विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर वर्ष होगा विश्वस्तरीय झारखंड महोत्सव: सीएम

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 01 Sep 2017 12:52 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में 2018 से हर वर्ष झारखंड महोत्सव मनाया जाएगा।

हर वर्ष होगा विश्वस्तरीय झारखंड महोत्सव: सीएम
हर वर्ष होगा विश्वस्तरीय झारखंड महोत्सव: सीएम

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड राज्य सरकार अगले साल से विश्वस्तरीय झारखंड महोत्सव का करेगी। राजभवन में गुरुवार को आयोजित करम महोत्सव में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यह घोषणा की। समारोह का रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय भाषा विभाग ने बिरसा मंडप में किया था।

राज्यपाल द्रौपदी मुमरू व मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के विभिन्न जनजातीय भाषाओं की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास भी नृत्य करने से अपने आपको रोक नहीं सके। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी तथा हेमंत सोरेन भी पहुंचे।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में 2018 से हर वर्ष झारखंड महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें झारखंड की संस्कृति से पूरी दुनिया को अवगत कराया जाएगा। झारखंड की पहचान गीत, संगीत और नृत्य से है। इसे बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने हर गांव में अखड़ा बनाने का फैसला किया है। 

यह भी पढ़ेंः 1000 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी टीम रघुवर

यह भी पढ़ेंः लालू की गिरफ्तारी के लिए सीबीआइ ने मांगी थी सेना से मदद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।