यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पीएम मोदी के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया
झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया गया।

रांची, जेएनएन। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान में शिरकत की। पार्टी और सरकार ने मोदी के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया।इस दौरान अमित शाह ने दीनदयाल शताब्दी उद्यान का शिलान्यास किया।
बिरसा मुंडा की जन्मभूमि पर 19 गांवों में विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए रघुवर सरकार की जमकर सराहना की। अमित शाह ने कहा कि स्वच्छता अभियान के लिए देश में इससे बेहतर जगह नहीं। सुदूर जंगल मे चमचमाती सड़कों को देखकर मन खुश हो गया।
अब आदिवासियों को आंदोलन का फल मिलने की शुरुआत हुई है। शहीदों के गांव में बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था ही सच्ची श्रद्धांजलि है। शाह का भाषण बिरसा पर फोकस रहा।
अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र जन्मभूमि उलीहातु (झारखंड) जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम रघुवर दास ने कहा कि आदिवासियों का सपना पूरा करेंगे। लाह की खेती से स्थिति सुधरेगी।
इस दौरान अर्जुन मुंडा ने मुंडारी में भाषण देकर सबका दिल जीत लिया।
सीएम रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता माननीय मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें वचन देती है कि हम न गंदगी फैलाएंगे और न ही फैलाने देंगे। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री के जन्मदिन सेवा दिवस पर इस पहल का उद्देश्य है कि बचपन से ही बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भाव आए।
राज्य के सभी प्राथमिक स्कूलों में स्वच्छता पुस्तकें पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगी। अमित शाह ने इन पुस्तकों का विमोचन किया। नए भारत के शिल्पकार नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झारखंड की जनता उनके दीर्घायु होने की कामना करती है। रघुवर दास ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि अमित शाह के तीन दिवसीय झारखंड दौरे का आज आखिरी दिन है। अमित शाह का यह दौरा संगठन को मजबूत करने के लिए उनके 110 दिवसीय देशव्यापी समीक्षा दौरे का हिस्सा है।
देखें तस्वीरेंः झारखंड में अमित शाह
यह भी पढ़ेंः जागरूकता बढ़ेगी तो बंद होंगी शराब की दुकानें: रघुवर
यह भी पढ़ेंः मौसम विभाग ने जारी की बारिश और वज्रपात की चेतावनी
झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता माननीय PM श्री @narendramodi के जन्मदिवस पर उन्हें वचन देती है कि हम न गंदगी फैलाएंगे और न ही फैलाने देंगे . pic.twitter.com/b0yKZmDBLH
— Raghubar Das (@dasraghubar) September 17, 2017
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन सेवा दिवस पर इस पहल का उद्देश्य है कि बचपन से ही बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता का भाव आए। pic.twitter.com/38rLCa3kWd
— Raghubar Das (@dasraghubar) September 17, 2017
