विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजयुमो की तिरंगा यात्रा पर पथराव, पांच जख्मी; नौ हिरासत में

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 14 Aug 2017 03:01 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 04:39 PM (IST)

झारखंड में जामताड़ा के नारायणपुर में भाजयुमो की तिरंगा यात्रा पर पथराव की खबर है।

भाजयुमो की तिरंगा यात्रा पर पथराव, पांच जख्मी; नौ हिरासत में
भाजयुमो की तिरंगा यात्रा पर पथराव, पांच जख्मी; नौ हिरासत में

जामताड़ा, जेएनएन। नारायणपुर थाना के दीघारी, जुम्मन मोड़ इलाके में सोमवार दोपहर गुजर रही भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद अंसारी समेत पांच कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं। अंसारी का हाथ फ्रेक्चर हुआ है। अभी सड़क जाम है।

तिरंगा यात्रा में पथराव के नौ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पहचान भी कराई जा रही है। दो आरोपियों का नाम कुटिया देवी और दिन मोहम्मद है।

मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सह बोकारो के विधायक विरंची नारायण बाल-बाल बचे। उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। डीसी, एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ, थानेदार वहां पहुंचे हुए हैं। पथराव करने के बाद उपद्रवी भाग निकले। विरोध में मोर्चा ने गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे को घंटे भर के लिए जाम कर दिया।

देखें तस्वीरें, भाजयुमो की तिरंगा यात्रा पर पथराव

मूसलाधार बारिश में भी प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे रहे। डीसी रमेश दूबे , एसपी जया रॉय ने दोषी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। वार्ता चल रही है। शीघ्र ही तिरंगा यात्रा फिर वहां से पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकलेगी।

सनद रहे कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नारायणपुर प्रखंड में संकल्प सिद्धि भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली थी। इसी क्रम में दीघारी में एक विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव किया।जुलूस की अनुमति पूर्व में ही प्रशासन से ली गई थी।

तिरंगा यात्रा घटनास्थल दीघारी से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के साथ नारायणपुर के लिए निकली। जावेद को छोड़कर अन्य चार कार्यकर्ताओं को हल्की चोट लगी है। हाइवे पर गमनागमन पूर्ववत हुआ। घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। सभी वरीय अधिकारी नारायणपुर लौट रहे हैं।

नारायणपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा पर पथराव।

यह भी पढ़ेंः करोड़पति बनाने के नाम पर 50 लाख की ठगी, अफसरों को पीटा

यह भी पढ़ेंः कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नियुक्त होंगे शिक्षक, मिलेंगे इतने रुपये