विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वतंत्रता दिवस पर दलमा में बड़े धमाके की थी तैयारी

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 14 Aug 2017 09:51 AM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 01:07 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस पर नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने केन बम व डेटोनेटर बरामद किया है।

स्वतंत्रता दिवस पर दलमा में बड़े धमाके की थी तैयारी
स्वतंत्रता दिवस पर दलमा में बड़े धमाके की थी तैयारी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस पर नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। दलमा की तराई में स्थित खोखरो से रविवार को पुलिस ने केन बम व डेटोनेटर बरामद किया है। दो दिन पहले केन बम लगाया गया था।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि सीआरपीएफ व जिला पुलिस को टारगेट करके केन बम लगाया गया था। दलमा क्षेत्र में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना पर सीआरपीएफ व जिला पुलिस की टीम छापेमारी को गई थी। इसी क्रम में टीम के सदस्यों ने केन बम, डेटोनेटर, वायर व स्विच बरामद किया। सूचना मिलने पर ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी भी खोखरो पहुंचे। माना जा रहा है कि नक्सली सरगना असीम मंडल उर्फ आकाश अभी दलमा व बंगाल सीमा क्षेत्र में सक्रिय है। झारखंड सरकार की ओर से असीम मंडल पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

जिला पुलिस को इस बात की सूचना मिल रही थी कि असीम मंडल अपने दस्ता के सदस्यों के साथ दलमा क्षेत्र कैंप कर रहे हैं। इसको लेकर बोड़ाम थाना प्रभारी ने सीआरपीएफ व जिला पुलिस के साथ शनिवार की देर रात दलमा क्षेत्र में छापेमारी को निकले। लौटने के क्रम में पहाड़पुर पंचायत के खोखरो गांव से छापेमारी टीम नेकेन बम व डेटोनटर बरामद किया। केन बम को जमीन के अंदर छुपा कर रखा गया था। जिस मार्ग से सीआरपीएफ व जिला पुलिस की टीम छापेमारी को निकलती है उसी मार्ग पर केन बम लगाया गया था।

यह भी पढ़ेंः उफनाई नदी में पुत्र की आंखों के सामने हाथ छुड़ा बह गए पिता

यह भी पढ़ेंः कुछ भ्रष्ट पुलिस अफसर लगा रहे खाकी पर दाग: सीएम