विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुत्र की आंखों के सामने उफनाई नदी में बह गया पिता

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 14 Aug 2017 09:46 AM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 11:38 AM (IST)

झारखंड के गोड्डा में उफनाई नदी में पुत्र की आंखों के सामने उसका पिता बह गए।

पुत्र की आंखों के सामने उफनाई नदी में बह गया पिता
पुत्र की आंखों के सामने उफनाई नदी में बह गया पिता

जासं, डुमरिया (गोड्डा)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की डुमरिया पंचायत के दरघट्टा गांव निवासी 62 वर्षीय मकुन यादव शनिवार देर शाम नदी पार करते हुए चीर नदी की तेज धार में बह गए। पानी की धार काफी तेज होने से उनका पता नहीं चल पाया है। परिजन शनिवार से ही मकुन की खोज में लगे हुए हैं।

बताया जाता है कि मकुन अपने मवेशियों को लेकर नदी की दूसरी ओर बिहार सीमा क्षेत्र के पड़डिया बहियार गए थे। देर शाम वापस लौट रहे थे, तभी नदी में बारिश का पानी आ गया था। साथ गए गांव के सोहिल यादव और मकुन का छोटा पुत्र फोचो यादव किसी तरह तैर कर नदी पार कर गए, लेकिन मकुन तेज बहाव में फंस गए। फोचो यादव व सोहिल यादव ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। मकुन के पुत्र फोचो ने बताया कि पिता को पानी की तेज धार से बचाने के क्रम में वह उनके साथ 200 मीटर तक बहता रहा।

अंत में पिता ने कहा कि आबे हमरा छोड़ी दे..। इसके बाद पिता ने पकड़ ढीली कर दी और उसके हाथ से पिता का हाथ छूट गया। इसके बाद आंखों के सामने ही वे पानी की गहराई में ओझल हो गए। पंचायत के पूर्व मुखिया क्रांति राय ने बताया कि मकुन काफी गरीब हैं। किसी प्रकार से लोगों की खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन इस परिवार को सरकारी सहायता दे।

यह भी पढ़ेंः कुछ भ्रष्ट पुलिस अफसर लगा रहे खाकी पर दाग: सीएम

यह भी पढ़ेंः फेसबुक पर दोस्ती के बाद झांसे में आकर गंवाए 29 लाख


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।