विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर दोस्ती के बाद झांसे में आकर गंवाए 29 लाख

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 13 Aug 2017 03:53 PM (IST)

फेसबुक पर दोस्ती के बाद झांसे में आकर 29 लाख रुपये गंवाने का मामला सामने आया है।

फेसबुक पर दोस्ती के बाद झांसे में आकर गंवाए 29 लाख
फेसबुक पर दोस्ती के बाद झांसे में आकर गंवाए 29 लाख

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। फेसबुक पर हुई चंद दिनों की दोस्ती के जरिए मुनाफे का बिजनेस करने के चक्कर में कदमा उलियान के विद्यासागर पथ निवासी केपी चिदंबरम फंस गए और 28.80 लाख रुपये ठगी के शिकार हो गए। यह घटना फेसबुक पर दोस्ती कर ठगने के किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह की ओर संकेत कर रही है।

विगत दिनों इसी तरह दिल्ली के एक व्यक्ति से कैंसर रोधी दवा में काम आने वाली बीज की खेती का ख्वाब दिखाकर 1.35 करोड़ की ठगी की जा चुकी है। कदमा उलियान के विद्यासागर पथ निवासी केपी चिदंबरम ने मैकाडामिया प्लांट सीड्स के नाम पर 28.80 लाख रुपये ठग लेने के मामले में कदमा थाने में महिला ल्यूस बेला, मोहन त्यागी, कुरियासा एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

केपी चिदंबरम ने बताया कि मैकाडामिया प्लांट सीड्स के नाम पर ल्यूस बेला नाम की महिला ने उनसे फेसबुक पर संपर्क किया। मोहन त्यागी नाम के व्यक्ति के मोबाइल नंबर 7715810794 पर संपर्क करने को कहा। मोहन त्यागी ने अपने को मुंबई का रहने वाला बताया। ल्यूस बेला ने मुङो चार पैकेट सीड्स सैम्पल के लिए खरीदने को कहा।
मोहन त्यागी ने मेल भेजकर जानकारी दी कि एक पैकेट का दाम 1.86 लाख है। इसके बाद ल्यूस बेला ने सूचना दी कि 100 पैकेट खरीदने को वह बक्से में 100 हजार बाउंडिग नोट कुरियासा के हाथ से भिजवा रही है। उसने फोन नंबर मांगा। 1 मई, 2017 को कुरियासा ने मोबाइल से कॉल कर राशि की मांग की। वह अब भी संपर्क में है। उसने खुद को पहले कस्टम फिर स्कैनर डिपार्टमेंट का पदाधिकारी बताते हुए पैसे मांगे।

केपी चिदंबरम ने बताया अब तक वह एसबीआइ और आइसीआइसीआइ के अलग-अलग खातों में 28.80 लाख रुपया जमा करा चुके हैं। अब स्कैनिंग डिपार्टमेंट को पांच लाख रुपये और देने पर ही कुरियास बाक्स लेकर आने की बात कहता है। 

यह भी पढ़ेंः 11 लोगों की जान लेने वाले बिगड़ैल हाथी को 50 लाख खर्च कर मारा

यह भी पढ़ेंः पैंट-शर्ट उतरवा कर एक लाख की लूट, विरोध करने पर पीटा