यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जूते गीले न हो जाएं, इसलिए इसकी पीठ पर सवार हो गए दारोगा जी
जूते गीले न हो जाएं, इसलिए वहां पहुंचे एसआइ एक ग्रामीण की पीठ पर सवार हो पार गए।

दुमका, जेएनएन। यह तस्वीर झारखंड के दुमका जिले की है। यहां के जामा थाना क्षेत्र की टेपरा नदी में शनिवार देर शाम एक व्यक्ति बह गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव कलुवा गांव के समीप होने की खबर जामा पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस पहुंची, लेकिन शव लाने के लिए नदी पार जाना था। हालांकि नदी में ज्यादा पानी नहीं था, लेकिन जूते गीले न हो जाएं, इसलिए वहां पहुंचे एसआइ (सब इंस्पेक्टर) महोदय एक ग्रामीण की पीठ पर सवार हो पार गए।
पुलिस ने शव को इस पार लाने के लिए भी ग्रामीणों के ही कंधे का सहारा लिया। रोहित कुमार, चिकनियां (दुमका)
यह भी पढ़ेंः मुख्यधारा से जुड़ें नक्सली, नहीं तो पुलिस कर देगी सफाया: सीएम
यह भी पढ़ेंः उफनाई नदी में पुत्र की आंखों के सामने हाथ छुड़ा बह गए पिता
