विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संथाल परगना की सभी सीटों पर हासिल करेंगे विजयः रघुवर दास

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 23 Aug 2017 12:30 PM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2017 04:08 PM (IST)

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमें संथाल परगना की सभी सीटों पर विजय हासिल करनी है।

संथाल परगना की सभी सीटों पर हासिल करेंगे विजयः रघुवर दास
संथाल परगना की सभी सीटों पर हासिल करेंगे विजयः रघुवर दास

गोड्डा, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि भाजपा के बूथ प्रभारी व सह प्रभारी को दो सौ रुपया प्रतिमाह मिलेगा। प्रभारियों को रेडियो भी मिलेगा। रेडियो पर पीएम के मन की बात सुनाएंगे।

उनके मुताबिक, मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी भूमिका है, हमें संथाल परगना की सभी सीटों पर विजय हासिल करनी है। जो बूथ जीतेगा, वही चुनाव जीतेगा।

सीएम ने कहा कि झारखंड भाजपा का गढ़ है। दिल्ली से लेकर पंचायत स्तर तक कई कार्यक्रम हो रहे हैं, हमें बूथ कमेटी पर ध्यान देना होगा। ईमानदारी से काम करें। सीएम ने कहा कि अब चुनाव के समय नहीं पहले से ही खर्च शुरू हो जाएगा।

देखें तस्वीरें, गोड्डा में सीएम रघुवर दास

इससे पहले गोड्डा पहुंचने पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया। सीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

गोड्डा कॉलेज सभागार में विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों से सीएम का संवाद जारी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास को गोड्डा हेलीपैड पर सुरक्षा कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, स्थानीय विधायक, श्रम मंत्री राज पलिवार, समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी समेत अन्य उपस्थित हैं।