विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीटकर मार डाला

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 04:05 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jun 2017 09:55 AM (IST)

दुमका में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की हत्या कर दी गई।

दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीटकर मार डाला
दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीटकर मार डाला

जागरण संवाददाता, दुमका। रामगढ़ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद सात साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या की घटना के बाद गुरुवार को जनाक्रोश भड़क उठा। उग्र भीड़ ने सुबह आरोपी 30 वर्षीय मीथा हांसदा को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी दोंदिया गांव का निवासी था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया गया है कि बच्ची जाले गांव में अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। रामगढ़ प्रखंड के दोंदिया निवासी मीथा हांसदा भी इसी समारोह में आया था। इस गांव में उसकी ससुराल है। मंगलवार शाम मीथा ने बच्ची को गोद में उठाकर भुरभुरी नदी के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अपराध पर पर्दा डालने के लिए उसने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। इधर उसके परिजन बच्ची की तलाश में जुटे थे।

बुधवार को गुमशुदगी पर ग्रामीणों ने बैठक बुलाई। यहां उसके साथ खेल रही अन्य बच्चियों ने गोद में उठाकर ले जाने की पुष्टि की। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी। ग्रामीण उसे रस्सी से बांधकर घटनास्थल पर ले गए और उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया। शव को देखते ही भीड़ भड़क गई और लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि बच्ची और आरोपी की हत्या के मामले में दो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः इस लुटेरी युवती की कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग

यह भी पढ़ेंः रामगढ़ में ग्रामीणों ने कराई प्रेमी युगल की शादी