यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धनबाद में ठेका कंपनी के कैशियर से पांच लाख रुपये छीने
धनबाद में अपराधियों ने ठेका कंपनी के कैशियर से पांच लाख रुपये छीन लिए।

धनबाद, जेएनएन। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद झपट्टामार गिरोह का आतंक शहर में कम नहीं हो रहा। सोमवार की शाम बैंकमोड़ इलाके में अपराधियों ने एक ठेका कंपनी के कैशियर अजय कुमार सिंह से पांच लाख रुपये झपट्टा मारकर छीन लिए।
श्रीराम प्लाजा स्थित एचडीएफसी बैंक से पांच लाख रुपये निकाल कर अजय सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। भुक्तभोगी अजय कुमार सिंह ने घटना की लिखित शिकायत बैंकमोड़ थाने में की है। पुलिस को घटना पर संदेह है। पुलिस के अनुसार घटना शाम तीन बजे के करीब होने के बात भुक्तभोगी ने आवेदन में बताया है, जबकि शिकायत लेकर रात आठ बजे थाना पहुंचे थे।
भुक्तभोगी अजय कुमार सिंह सिंदरी रांगामाटी स्थित लकी इंजीनियरिंग का कर्मचारी है। कंपनी ठेका का काम लेती है। अजय कुमार सिंह ने मजदूरों के वेतन भुगतान के लिए एचडीएफसी बैंक से रुपये निकाला था। पुलिस छानबीन कर रही है।
चतरा में पिस्तौल के बल पर 80 हजार लूटे
चतरा के सिमरिया में एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से दिनदहाडे लूट की खबर है। दो अपराधियों ने यहां पिस्तौल दिखाकर 80 हजार लूट लिए। लूट नावाडीह-रोल पथ में ललकीमाटी के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, संचालक रितेश अपने घर से सिमरिया जा रहा था। रास्ते में उनसे लूटपाट हुई पुलिस लुटेरों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है ।
यह भी पढ़ेंः आबरू बचाने के लिए हैवानों से भिड़ी नाबालिग, तालाब में कूदी
यह भी पढ़ेंः मशीन बेकाम, भारत पहुंचने से पूर्व चीन में 11 करोड़ भुगतान
