विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आबरू बचाने के लिए हैवानों से भिड़ी नाबालिग, हालत गंभीर

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 12 Sep 2017 11:46 AM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 12:59 PM (IST)

अस्मत बचाने के लिए नाबालिग हैवानों से भिड़ गई। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आबरू बचाने के लिए हैवानों से भिड़ी नाबालिग, हालत गंभीर
आबरू बचाने के लिए हैवानों से भिड़ी नाबालिग, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, धनबाद। सुदामडीह में नाबालिग के साथ हैवानियत को अभी एक माह भी नहीं गुजरे थे कि पुटकी में बदमाशों ने एक और दुस्साहस किया। सोमवार की रात एक किशोरी से चार-पांच लोगों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। हालांकि उसके जबर्दस्त प्रतिरोध से उचक्के अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके तो उसकी जान लेने की कोशिश की।

किशोरी ने न केवल पत्थर चलाकर उनमें एक को जख्मी कर दिया बल्कि अपनी अस्मत बचाने को तालाब में भी कूद गई। गंभीर अवस्था में उसे देर रात पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। होश आने पर उसने एएसआइ आरपी सिंह को इसकी जानकारी दी। एएसआइ ने कहा कि किशोरी के बयान पर जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

पिटाई के कारण की खून की उल्टी :

तालाब से बाहर निकलने के बाद बेरहमी से पिटाई के कारण उसने खून की उल्टी की। उसकी मां ने बताया कि आंख में पानी मारने पर उसे होश आ रहा था और फिर बेहोश हो जा रही थी। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मोटा आदमी कर रहा था मारपीट :

पीड़िता ने बताया कि चार-पांच लोगों ने उसे दबोच रखा था। उनमें एक बहुत मोटा आदमी था जो गर्दन दबा रहा था और मारपीट कर रहा था। जकड़ से छूटने पर उसे ही पत्थर भी मारा था जो उसके सिर पर लगा। पीड़िता की मां ने कहा कि मेरी बेटी बगल के घर में बच्चे को खेला रही थी। वहां कैसे पहुंची, मुझे नहीं पता। किशोरी का बड़ा भाई मुंबई में मजदूरी करता है।

जंगल की ओर भाग निकले अपराधी:

किशोरी की सहेली के भाई ने बताया कि बस्तीवालों के साथ वह भी तालाब के पास पहुंचा तो देखा कि चार-पांच लोग भाग रहे हैं। उन्हें खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास किया गया पर सभी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। किशोरी ने बताया कि उसके पिता शराब पीकर मां के साथ मारपीट करते हैं। घर में पिता की वजह से हमेशा अशांति रहती है। घटना के बाद भी पिता शराब के नशे में धुत घर पर पड़े रहे।

जानिए, क्या है मामला

केंदुआ निवासी 15 वर्षीया किशोरी ने अस्पताल में होश में आने पर बताया कि पुटकी के मुंडा पट्टी तालाब के पास रात करीब साढ़े नौ बजे शौच करने गई थी। तभी चार-पांच हैवान वहां आ गए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। उनसे बचने को उसने तालाब में छलांग लगा दी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। किशोरी को उसकी सहेली के भाई ने तालाब से निकाला। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और एएसआइ उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः मशीन बेकाम, भारत पहुंचने से पूर्व चीन में 11 करोड़ भुगतान

यह भी पढ़ेंः नक्सलियों से मुकाबला करेंगे ग्रामीण, सजा भी देंगे