विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड के 20 विधायक बनेंगे प्रस्तावक

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 19 Jun 2017 11:08 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 11:12 AM (IST)

राम माधव रांची आकर सांसद-विधायकों के साथ राष्ट्रपति चुनाव पर विचार-विमर्श कर चुके हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड के 20 विधायक बनेंगे प्रस्तावक
राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड के 20 विधायक बनेंगे प्रस्तावक

जागरण संवाददाता, धनबाद। यूं तो केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तरफ से अभी राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन, प्रत्याशी के नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड से भाजपा के 20 विधायक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति प्रत्याशी के प्रस्तावक बनेंगे। राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 23 जून है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव रांची आकर सांसद-विधायकों के साथ राष्ट्रपति चुनाव पर विचार-विमर्श कर चुके हैं। उनके निर्देश पर झारखंड से भाजपा के सभी सांसद और 20 विधायक पार्टी प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर करेंगे। इसके लिए सांसद-विधायक दिल्ली पहुंचने लगे हैं। भाजपा के 20 विधायकों में धनबाद के विधायक राज सिन्हा को भी शामिल किया गया है।

सिन्हा रविवार रात धनबाद से राजधानी पकड़कर दिल्ली रवाना हो गए। इसके साथ ही विधायक अनंत ओझा और बोकारो के विधायक विरंची नारायण भी प्रस्तावक बनेंगे।

यह भी पढ़ेंः राम माधव टटोल गए झारखंड में भाजपा की नब्ज, तालमेल पर जोर
यह भी पढ़ेंः गणेश परिक्रमा करने वालों से कांग्रेस का भला नहींः सुखदेव भगत