विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवघर में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में दिनदहाड़े 55 लाख की लूट

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 01:59 PM (IST)Updated: Tue, 05 Sep 2017 09:29 AM (IST)

देवघर में अपराधियों ने हथियार के बल पर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में 55 लाख की लूट लिए।

देवघर में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में दिनदहाड़े 55 लाख की लूट
देवघर में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में दिनदहाड़े 55 लाख की लूट

जागरण संवाददाता, देवघर। बेखौफ अपराधियों ने देवघर शहर के सबसे व्यस्त स्थान आजाद चौक के समीप स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से करीब 55 लाख रुपये लूट लिए। इसमें 53 लाख रुपये बैंक के थे और करीब दो लाख रुपये बैंक में आए उपभोक्ताओं के।

हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस को पूर्व से यह यह सूचना थी कि अपराधी बैंक लूट जैसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। एसपी ने जिले में अलर्ट भी जारी किया था। अधिकांश बैंकों में पुलिस पदाधिकारी व कर्मी तैनात किये गये थे। इसके बावजूद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते हुए सोमवार सुबह 8-10 की संख्या में सशस्त्र अपराधियों ने बैंक में न सिर्फ डाला डाला बल्कि आराम से भाग निकले। अपराधियों ने बैंक कर्मियों व उपभोक्ताओं के साथ मारपीट की और दो दर्जन से अधिक लोगों के पास से मोबाइल व नकदी छीन ली।

अपराधियों ने करीब एक घंटे तक बैंक में अपनी मनमानी की। इस दौरान उन्होंने बैंक के अंदर के सभी कंप्यूटर के सीपीयू, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर सेट आदि को तोड़ दिया। अपराधियों के जाने के बाद में बैंक के अंदर से पांच सुतली बम बरामद किया गया। इसे बम निरोधक दस्ता से निष्कि्रय किया। सूचना मिलने पर डीआइजी अखिलेश कुमार झा, एसपी ए विजयालक्ष्मी, एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय, सीसीआर डीएसपी रविकांत भूषण, मुख्यालय डीएसपी राज किशोर आदि मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। पुलिस ने कुछ अपराधियों को पहचानने का दावा किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जानिए, किसने क्या कहाः

50-55 लाख की लूट हुई है। करीब आठ अपराधी घटना में शामिल थे। अलग-अलग टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।

-अखिलेश कुमार झा, डीआइजी।

---

कुछ अपराधियों की पहचान हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के पीछे लोकल लिंक का हाथ लग रहा है। वारदात से पहले यहां की पूरी तरह रेकी की गई थी।

-ए विजयालक्ष्मी, एसपी देवघर।
 

पेट्रोल पंप से तीन लाख की लूट

इस बीच, छतरपुर में पुलिस की वर्दी में आए लुटेरे पेट्रोल पंप से तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 
 

यह भी पढ़ेंः गिरिडीह में हथियार के बल पर लाखों की लूट, फायरिंग

यह भी पढ़ेंः मौसम विभाग ने जारी की कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी