विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल देव और महिमा चौधरी समेत 11 के खिलाफ परिवाद

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 23 Jun 2017 09:31 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 04:47 PM (IST)

कंपनी ने झारखंड के विभिन्न शहरों में निवेशकों को करोड़ों का चूना लगाया है।

कपिल देव और महिमा चौधरी समेत 11 के खिलाफ परिवाद
कपिल देव और महिमा चौधरी समेत 11 के खिलाफ परिवाद

जागरण संवाददाता, चतरा। लावालौंग प्रखंड के प्रमोद कुमार ने गुरुवार को न्यायालय में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव व अभिनेत्री महिमा चौधरी सहित 11 लोगों के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया है। इन लोगों पर रीयल ब्रांड मार्केटिंग नाम की निवेश कंपनी के माध्यम से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

कपिल देव और महिमा चौधरी को कंपनी का ब्रांड एंबेस्डर बताते हुए उनके खिलाफ शिकायत की गई है। इसके अलावा कंपनी के सीओ अजय कुमार गुप्ता, चेयरमैन सत्यदेव प्रसाद गुप्ता, सीएमडी संजय कुमार गुप्ता, एमडी राकेश कुमार गुप्ता व सुरेंद्र कुमार उ़र्फ बीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, आदित्य शर्मा, शाहदेव महतो व अन्य कर्मियों को अभियुक्त बनाया गया है।

प्रमोद के अनुसार, कंपनी के चतरा जिला लीडर सहदेव महतो ने उन्हें एजेंट बनाते हुए उनके माध्यम से एक दर्जन से अधिक लोगों को ज्यादा लाभ का लालच देकर लगभग छह लाख रुपये का निवेश करवाया। कंपनी ने 2010 से 2017 के बीच चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो समेत झारखंड के विभिन्न शहरों में निवेशकों को करोड़ों का चूना लगाया है।

कंपनी ने 2012 के बाद निवेशकों को भुगतान बंद कर दिया और अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें टहलाया जाता रहा। निवेशकों से धरम फ्रेंचाइजी व अन्य कंपनियों में भी निवेश करवाए गए।
 

यह भी पढ़ेंः पति को अधमरा कर पत्नी से किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः जीएसटी से हर वर्ग को मिलेगी राहत