विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंद्रपुरा-भंडारीदह के बीच रेलवे ट्रैक से पांच जिलेटिन छड़ बरामद

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 23 Aug 2017 02:37 PM (IST)

जीआरपी ने 5 जिलेटिन छड़ें बरामद की हैं। मामले की पड़ताल की जा रही है।

चंद्रपुरा-भंडारीदह के बीच रेलवे ट्रैक से पांच जिलेटिन छड़ बरामद
चंद्रपुरा-भंडारीदह के बीच रेलवे ट्रैक से पांच जिलेटिन छड़ बरामद

जागरण संवाददाता, बेरमो। चंद्रपुरा-भंडारीदह के बीच रेलवे ट्रैक से बुधवार को जीआरपी ने पांच जिलेटिन छड़ बरामद की। इस छड़ का उपयोग कोयला खदान में विस्फोट व विस्फोटक बनाने में किया जाता है।

बरामद जिलेटिन छड़ गोमिया आईईएल फैक्ट्री की है, इसकी जांच की जा रही है। घटना को नक्सली साजिश से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। रेलवे डीएसपी विनोद महतो छड़ को लेकर जांच के लिए गोमिया बारूद फैक्ट्री गए हैं। जीआरपी ने इस मामले की जांच के लिए चंद्रपुरा पुलिस को भी बुलाया है।

बताया जाता है कि इस रेलखंड पर कई पैसेंजर ट्रेनें भी चलती हैं। सुबह 6.30 बजे बरकाकाना पैसेंजर गुजरी थी। इसके ठीक दो घंटे बाद ट्रैक पर जिलेटिन छड़ मिलने से रेलवे पुलिस सकते में है। इसी रूट पर 11.30 बजे एक और पैसेंजर ट्रेन का समय था।

रेल पटरियों की निगरानी तेज कर दी गई है। सीआईसी सेक्शन में आए दिन नक्सली रेल पटरी पर विस्फोट कर विध्वंसक कार्रवाई को अंजाम देते रहे हैं। मामले की सूचना रेल प्रशासन के आला अधिकारियों को भी दे दी गई है।

यह भी पढ़ेंः रिम्स में लापरवाही के चलते महिला की मौत

यह भी पढ़ेंः संथाल परगना की सभी सीटों पर हासिल करेंगे विजयः रघुवर दास