विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आईटीबीपी के जवानों पर अातंकी हमला, एक युवक जख्मी

By Preeti jhaEdited By:
Published: Sat, 10 Jun 2017 11:24 AM (IST)

हमले में सुरक्षाकर्मी तो बच निकले, लेकिन आतंकियों द्वारा चलाई गई अंधाधुंध गोलियों की चपेट में आकर एक युवक जख्मी हो गया।

आईटीबीपी के जवानों पर अातंकी हमला, एक युवक जख्मी
आईटीबीपी के जवानों पर अातंकी हमला, एक युवक जख्मी

 श्रीनगर, [ राज्य ब्यूरो] । दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित काजीगुंड के पास शनिवार की सुबह आतंकियों ने आईटीबीपी के एक काफिले पर हमला किया। यह हमला वेस्सु नामक गांव के बाहर हुआ है।

इस हमले में सुरक्षाकर्मी तो बच निकले, लेकिन आतंकियों द्वारा चलाई गई अंधाधुंध गोलियों की चपेट में आकर एक युवक जख्मी हो गया। हमले के बाद आतंकी वहां से भाग निकले।

उन्हें पकडऩे के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चला रखा है। इस बीच, घायल युवक को निकटवर्ती अस्पताल में ले जाया गया। उसकी पहचान आरिफ अहमद डार के रूप में हुई है। फिलहाल, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः सेना ने आतंकियों को शहीद बताने पर शिक्षक को निकाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।