यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सेना के जवानों ने गुरेज में घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी मार गिराया
बीते चौबीस घंटों में गुलाम कश्मीर की तरफ से यह दूसरा प्रयास है। इससे पूर्व गत शुक्रवार को उड़ी सेक्टर ...और पढ़ें

श्रीनगर, [राज्य ब्यूरो ]। उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे अग्रिम क्षेत्रों में अपने अभियान को जारी रखते हुए सेना के जवानों ने शनिवार को गुरेज में घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी मार गिराया। फिलहाल,उसके अन्य साथियों के खिलाफ सैन्य अभियान जारी है।
यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि गत मंगलवार से उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे इलाकों में पाकिस्तानी सेना के सहयोग से आतंकियों द्वारा घुसपैठ का यह छठा प्रयास है। अब तक इन प्रयासों को नाकाम बनाते हुए सेना के जवानों ने 14 घुसपैठियों केा मार गिराया है।
बीते चौबीस घंटों में गुलाम कश्मीर की तरफ से यह दूसरा प्रयास है। इससे पूर्व गत शुक्रवार को उड़ी सेक्टर में भी घुसपैठ के प्रयास में छह आतंकी मारे गए थे। गुरेज सेक्टर में बीते पांच दिनों में यह घुसपैठ की दूसरी कोशिश है।